निजी विश्वविद्यालयों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर होगा झारखंड..

झारखंड में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ने वाली है | विभाग की तरफ से इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है | मिली जानकारी के मुताबिक ,अगर सब कुछ ठीक रहा तो राज्य में 20 नयी यूनिवर्सिटी खुलने वाली है | ऐसा हुआ तो झारखंड देश का चौथा ऐसा राज्य होगा जहां सबसे ज्यादा प्राइवेट यूनिवर्सिटी होंगे | वहीं , उच्च शिक्षा विभाग ने अब तक कुल आठ निजी विश्वविद्यालय खोलने को लेकर लेटर ऑफ इंटेंट देने की अनुशंसा की है | आपको बता दें कि तीन विश्वविद्यालय को पहले ही लेटर ऑफ इंटेंट देने की अनुशंसा हो चुकी है |

दरअसल ,जिन विवि के सामने शहर का नाम नहीं लिखा गया है, वह राज्य के अलग-अलग शहरों में खुलेंगे | ये हैं नये विश्वविद्यालय –

1 . केके विश्वविद्यालय, धनबाद

2 . आरवीएस विश्वविद्यालय, जमशेदपुर

3 . कृष्णानंद त्रिपाठी विश्वविद्यालय डालटेनगंज

4 . डॉ विक्रम सारा भाई विश्वविद्यालय कोडरमा

5 . इंटरनेशनल विवि बोकारो

6 . अरोग्यम इंटरनेश्नल विश्वविद्यालय गढ़वा

7 . जामिनिकांत विश्वविद्यालय, जमशेदपुर

8 . मनराखन विश्वविद्यालय, रांची

9 . दिनेश सिंह विश्वविद्यालय

10 . सोना देवी विश्वविद्यालय

11 . श्रीनाथ विश्वविद्यालय

मालूम हो कि ,उच्च शिक्षा विभाग को बीस नये निजी विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव मिला है | इनमें से 11 यूनिवर्सिटी को लेटर ऑफ इंटेंट देने पर विचार किया गया है | वहीं ,उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित उच्चस्तरीय कमिटी ने यह अनुशंसा देने को कहा है | यदि राज्य में बीस नये निजी विश्वविद्यालय खुले तो झारखंड देश में राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के बाद चौथा राज्य होगा जहां सर्वाधिक निजी विश्वविद्यालय होंगे |

देश के विभिन्न राज्यों में निजी विश्वविद्यालयों के आंकड़े ,ये हैं –

आंध्र प्रदेश : 06

अरुणाचल प्रदेश : 08

असम : 06

बिहार : 07

गुजरात : 43

हरियाणा : 24

हिमाचल प्रदेश : 17

झारखंड : 14

कर्नाटक : 19

छत्तीसगढ़ : 12

मध्य प्रदेश : 39

महाराष्ट्र : 20

मणिपुर : 03

मेघालय : 08

मिजोरम : 01

नागालैंड : 03

ओडिशा : 09

पंजाब : 15

राजस्थान : 53

सिक्किम : 04

त्रिपुरा : 01

उत्तर प्रदेश : 30

उत्तराखंड : 18

पश्चिम बंगाल : 11

तेलंगाना : 05

अभी चल रहे हैं ये प्राइवेट विश्वविद्यालय –

आईसेक्ट यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, अरका जैन यूनिवर्सिटी, कैपिटल यूनिवर्सिटी, झारखंड राय यूनिवर्सिटी, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, प्रज्ञान इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी, सार्इंनाथ यूनिवर्सिटी, सरला बिरला यूनिवर्सिटी, इक्फाई यूनिवर्सिटी, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी और वाइबीएन यूनिवर्सिटी |