दिल्ली AIIMS में कोरोना की जंग हार गये झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय..

रांची: झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डी॰एन॰ उपाध्याय का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। जस्टिस डी॰एन॰ उपाध्याय 67 साल के थे।कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। जहां रात के करीब 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दे कि 15 मई से वे कोरोना संक्रमित थे। इसके बाद 18 मई को वे रांची के बरियातू स्थित रामप्यारी हॉस्पिटल में एडमिट थे। इसके बाद 25 मई को मेडिका हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें 11 जून को दिल्ली एम्स ले जाया गया। जहां दिल्ली एम्स में वेंटिलेशन पर उन्हें भर्ती कराया गया।

बता दे कि अभी लोकायुक्त झारखंड के पद पर उनका 1 साल का कार्यकाल बाकी था। फरवरी 2022 में वह लोकायुक्त झारखंड के पद से सेवानिवृत होने वाले थे। बता दे कि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत होने के बाद 5 साल के लिए लोकायुक्त नियुक्त किए गए थे। 2011 में वह झारखंड हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने। 2016 में वो झारखंड के लोकायुक्त नियुक्त चुने गए।