कोविड 19 से बचाव के साथ त्योहारों के लिए आए निर्देश..

रांची के उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में कोरोना माहामारी के हालातों को देखते हुए एक बैठक की गई जिसमे आने वाले सभी त्योहारों के वक़्त सही व्यवस्था रखने पर निर्देश जारी किया गया। उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने सभी सम्बंधित सेल से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हर दिन के कोरोना टेस्टिंग, होम आइसोलेशन की स्थिति समेत प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे कोविड 19 मरीज़ों के आंकड़ों की भी जानकारी ली।

इसी के साथ सिविल सर्जन को प्राइवेट अस्पतालों का डाटा को अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो की ट्रैकिंग के साथ उनके डेली रियल टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग से सम्बंधित विस्तृत जानकारी भी ली। इसके अलावा जिन मरीज़ों के स्वास्थ्य में कोई सुधार नज़र नहीं आ रहा, उनके लिए आवश्यक मेडिकल टीम विजिट से जुड़े व्यवस्था की जानकारी ली। इसके अंतर्गत 1950 हेल्पलाइन सेल का परिक्षण भी किया गया। इसमें पूर्ण रूप से त्योहारों के दौरान भी इन हेल्पलाइन सेल को संचालित किया जाएगा।

उप विकास आयुक्त ने बताया की त्योहारों के दौरान सभी सेल सही रूप से कार्यरत रहे इसकी ज़िम्मेदारी वरीय पदाधिकारियों की होगी। कोविड 19 से जुड़े सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिक्षित कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय हमे और भी जागरूकता से काम करने की ज़रूरत होगी। जाँच टीम उपयुक्त के निर्देशों के अनुसार लगातार छापामारी अभियान चलाए जा रहे हैं और यह आगे भी यूँही जारी रहेगा।