राज्य में फौरी तौर पर 360 डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी में झारखंड सरकार..

झारखंड सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने व डॉक्टरों की किल्लत दूर करने के लिए राज्य में फौरन 360 डॉक्टरों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इनमें 230 मेडिकल अफसर व 130 सहायक प्राध्यापक होंगे। नियुक्ति हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्मिक और वित्त विभाग को फाइल भेज दी गई है। वहाँ से रोस्टर क्लियरेंस मिलने के बाद जेपीएससी को अधियाचना भेजी जाएगी। विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार द्वारा कहा गया है कि वेतन आकर्षक बनाने के लिए संबंधित नियमावली में संशोधन प्रस्तावित है।

नियुक्ति प्रक्रिया इस माह तक पूरी होने की संभावना है। बताते चलें कि राज्य में 5000 सरकारी डॉक्टरों की जरूरत है, पर हैं 2700 जिसके कारण हालत ऐसी है कि 20 बेड वाले वार्ड में सिर्फ 2 जूनियर डॉक्टर उपलब्ध हैं। प्रस्ताव के अनुसार, राज्य में 869 डॉक्टर व 800 पारा मेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग और नेशनल हेल्थ मिशन(एनएचएम) द्वारा की जानी है। इनमें मेडिकल काॅलेजाें में अनुबंध पर नियुक्त होने वाले 150 डाॅक्टर भी शामिल हैं।

एनएचएम द्वारा 280 विशेषज्ञ डॉक्टर और 79 मेडिकल अफसरों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए साक्षात्कार का जल्दी ही आयोजन किया जाएगा। नियमावली में संशोधन का काम भी किया जा रहा है।

कहाँ कितने पद- (पद/ कार्यरत/ खाली)

मेडिकल काॅलेज- 1903/859/1056
स्पेशलिस्ट संवर्ग- 994/134/860
एनएचएम- 622/241/381
तकनीकी मैनपावर- 11437/ 5876/ 5561 एनएचएम (अनुबंधित)- 8834/ 6588/2248