Headlines

राज्य में मिले कोरोना संक्रमित 1222 मरीज, 10 की मौत..

Jharkhand Updates

झारखंड में काेरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। शनिवार को यहां 1222 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है।शनिवार को मिले मामलों में सबसे ज्यादा 284 मामले रांची से मिले।

वहीं, राज्य के 10 काेरोना संक्रमितों की मौत हुई है। मृतकों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम से 2-2 और धनबाद, चतरा, लातेहार व रामगढ़ से 1-1 मरीज शामिल हैं। उधर, राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) के सुप्रींटेंडेंट डॉक्टर विवेक कश्यप को हार्ट अटैक आया है। उनका रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में इलाज चल रहा है। दो दिन पहले ही डॉक्टर विवेक कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद से वो होम आइसोलेशन में थे।

किस जिले में मिले कितने मरीज..
रांची से 284, पूर्वी सिंहभूम से 179, बोकारो से 91, सराईकेला से 90, देवघर से 17, धनबाद से 74, दुमका से 13, गढ़वा से 34, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 92, गुमला से 25, हजारीबाग से 33, जामताड़ा से 9, खूंटी से 14, कोडरमा से 43, लातेहार से 17, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 10, पलामू से 65, रामगढ़ से 35, साहिबगंज से 23, चतरा से 8, सिमडेगा से 4 और पश्चिमी सिंहभूम से 28 मरीज शामिल हैं।