रांची। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम (सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी) के कुल 3,181 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें से 3,020 पद नियमित और 161 बैकलॉग के हैं। इन पदों पर बहाली झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से की जाएगी।
आयोग ने बुधवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है और साथ ही दोनों श्रेणियों के पदों के लिए अलग-अलग विवरणिका भी प्रकाशित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की तिथि की घोषणा आयोग जल्द करेगा।
Jharkhand ANM Vacancy 2025: परीक्षा का प्रारूप
-
नियुक्ति के लिए झारखंड एएनएम नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन होगा।
-
परीक्षा ओएमआर शीट और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) दोनों पद्धतियों से ली जाएगी।
-
परीक्षा मुख्य परीक्षा (Single Stage) के रूप में होगी।
-
इसमें कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
-
हर प्रश्न 1 अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
-
परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा।
-
परीक्षा अवधि 1 घंटे की होगी।
Passing Marks (उत्तीर्णांक)
वर्ग | न्यूनतम उत्तीर्णांक (%) |
---|---|
अनारक्षित (UR) / EWS | 40% |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 36.5% |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 34% |
अनुसूचित जाति (SC) | 32% |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 32% |
आदिम जनजाति (Primitive Tribe) | 30% |
महिलाओं के लिए | 32% |
Jharkhand ANM Vacancy 2025: पात्रता
-
शैक्षणिक योग्यता:
-
मैट्रिक (10वीं) पास न्यूनतम 45% अंकों के साथ।
-
18 माह का एएनएम प्रशिक्षण कोर्स अनिवार्य।
-
झारखंड नर्सिंग काउंसिल में निबंधन आवश्यक।
-
-
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष और आरक्षित वर्गों को छूट।
-
वेतनमान: ₹5,200 – ₹20,200 (ग्रेड पे ₹2,400), 7वां वेतनमान लेवल-4 के अनुसार।
किस जिले में कितने पद (नियमित भर्ती)
जिला | पदों की संख्या |
---|---|
रांची | 245 |
दुमका | 214 |
पश्चिमी सिंहभूम | 200 |
गुमला | 203 |
पलामू | 180 |
पूर्वी सिंहभूम | 172 |
सिमडेगा | 150 |
धनबाद | 134 |
गढ़वा | 131 |
बोकारो | 130 |
हजारीबाग | 127 |
पाकुड़ | 126 |
गोड्डा | 122 |
जामताड़ा | 117 |
साहिबगंज | 98 |
खूंटी | 96 |
सरायकेला खरसावां | 95 |
देवघर | 92 |
चतरा | 84 |
गिरिडीह | 72 |
लातेहार | 60 |
रामगढ़ | 63 |
लोहरदगा | 55 |
कोडरमा | 54 |
बैकलॉग पद (Backward Log Posts)
जिला | पदों की संख्या |
---|---|
गिरिडीह | 83 |
सरायकेला खरसावां | 13 |
गोड्डा | 13 |
दुमका | 12 |
लातेहार | 15 |
पलामू | 15 |
पश्चिमी सिंहभूम | 09 |
साहिबगंज | 01 |
Jharkhand ANM Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया
-
आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर करना होगा।
-
आवेदन की तिथियां आयोग द्वारा जल्द घोषित की जाएंगी।
-
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
-
आवेदन शुल्क:
-
सामान्य/OBC/EWS: ₹600/-
-
SC/ST (Jharkhand): ₹150/-
-
राज्य सरकार के अधीन 5 साल से अधिक संविदा पर कार्यरत एएनएम के लिए न्यूनतम अंक की बाध्यता लागू नहीं होगी।