झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, ऐसे चेक करें रिजल्ट..

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 12वीं के नतीजे जारी करेगा। छात्र अपने नतीजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jac.nic.in पर देख सकेंगें। इससे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने गुरुवार को मैट्रिक कक्षा के परिणाम जारी किए थे। झारखंड बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को ही बताया था कि 12वीं के नतीजे शुक्रवार 30 जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस बार कोरोना के चलते मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। ऐसे में परिणाम के लिए मूल्यांकन नीति जारी की गई थी।

मैट्रिक बोर्ड में 4,33,571 बच्चों ने भाग लिया था, जिसमें से 4,15,924 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जैक बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार 2,70,931 फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 1,13,924 सेकेंड डिवीजन से पास हुए, जबकि 11,009 थर्ड डिवीजन से पास हुए। गौरतलब है की पिछले वर्ष (2020) 10वीं कक्षा में 75.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 74.25, जबकि लड़कियों को पास प्रतिशत 75.88 रहा था। 1,48,051 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन, 1,24,036 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन और 16,841 थर्ड डिविजन के साथ पास हुए थे। कोडरमा जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा (83.064%) रहा था। रांची दूसरे स्थान पर रहा था जहां 80.052 फीसदी बच्चे पास हुए थे।