जेईई मेन 2025: धनबाद के अभिमन्यु बने झारखंड टॉपर, रांची के साहिल ने 99.98 पर्सेंटाइल हासिल किया

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2025 के पहले चरण का परिणाम घोषित हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जनवरी सत्र का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया, जिसमें 14 छात्रों ने परफेक्ट 100 स्कोर हासिल किया है। इनमें से 12 छात्र सामान्य वर्ग से हैं, जबकि एक-एक छात्र ओबीसी और एससी कैटेगरी से आते हैं।

‎Follow the Jharkhand Updates channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VafHItD1SWsuSX7xQA3P

झारखंड से शानदार प्रदर्शन

इस परीक्षा में झारखंड के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। धनबाद के अभिमन्यु टिबरेवाल 99.99 पर्सेंटाइल के साथ राज्य के टॉपर बने। वहीं, हजारीबाग के यश कुमार और रांची के साहिल आकाश ने 99.98 पर्सेंटाइल हासिल किए।

झारखंड से कई छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर किया है, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

अर्नव पांडे – 99.94

हर्षवर्धन सिंह – 99.93

मो. इब्राहिम – 99.93

विशेष – 99.93

ध्रुव एच. बडोदरिया – 99.87

शीयं शर्मा – 99.91

अश्विनी कुमार – 99.84

तेजस – 99.83

इमरान वकील – 99.80

आदित्य भारद्वाज – 99.82

मयंक गुप्ता – 99.70

दिव्यांशु समल – 99.69

आदित्य शिवम – 99.77

अभिमन्यु टिबरेवाल: झारखंड टॉपर की सफलता की कहानी

धनबाद के अभिमन्यु टिबरेवाल, जिन्होंने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया, ने अपनी सफलता का श्रेय मॉक टेस्ट और सही रणनीति को दिया। उन्होंने धनबाद पब्लिक स्कूल से 10वीं और मोंटफोर्ट एकेडमी से 12वीं की परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि वे तीनों विषयों (भौतिकी, रसायन और गणित) पर समान ध्यान देते थे और नियमित रूप से मॉक टेस्ट हल करते थे। उनके पिता अमित टिबरेवाल एक बिजनेसमैन हैं और माता पूनम टिबरेवाल गृहिणी हैं। अभिमन्यु का सपना आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस पढ़ने का है।

देशभर के 100 एनटीए स्कोरर

इस बार 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया, जो पिछले साल की तुलना में कम है। 2024 के जनवरी सत्र में 23 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर किया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, पेपर-पैटर्न में बदलाव के कारण 100 स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या घटी है।

100 एनटीए स्कोर पाने वाले छात्रों में प्रमुख नाम:

आयुष सिंघल (राजस्थान)

कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)

दक्ष (दिल्ली-एनसीटी)

हर्ष झा (दिल्ली-एनसीटी)

राजित गुप्ता (राजस्थान)

श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)

सक्षम जिंदल (राजस्थान)

सौरव (उत्तर प्रदेश)

विशद जैन (महाराष्ट्र)

अर्णव सिंह (राजस्थान)

शिवेन तोषनीवाल (गुजरात)

साई मनोम्ना गुधकोंडा (आंध्र प्रदेश)

ओम प्रकाश बेहेरा (राजस्थान)

बानी ब्रता माजी (तेलंगाना)

अगला चरण: जेईई एडवांस्ड

जेईई मेन 2025 का दूसरा चरण अप्रैल में आयोजित होगा। इसके बाद, पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजों के आधार पर छात्रों को जेईई-एडवांस्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा के आधार पर देश के 23 आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। झारखंड के छात्रों ने जेईई मेन 2025 के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर अभिमन्यु टिबरेवाल, यश कुमार और साहिल आकाश ने राज्य का नाम रोशन किया। अब सभी टॉपर्स की निगाहें जेईई एडवांस्ड पर टिकी हैं, जो आईआईटी में प्रवेश के लिए अंतिम परीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×