रांची: होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने झारखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने घोषणा की है कि यात्रियों की सुविधा एवं होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन (02883/02884) चलाई जाएगी।
Follow the Jharkhand Updates channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VafHItD1SWsuSX7xQA3P
रांची से गोरखपुर के लिए ट्रेन का शेड्यूल
02883 रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 (बुधवार) को रात 11:55 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिर्फ एक दिन चलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।
- मूरी: 1:20 बजे आगमन, 1:25 बजे प्रस्थान
- बोकारो स्टील सिटी: 2:45 बजे आगमन, 2:55 बजे प्रस्थान
- गोमो: 4:20 बजे आगमन, 4:25 बजे प्रस्थान
- कोडरमा: 5:33 बजे आगमन, 5:35 बजे प्रस्थान
- गया: 7:00 बजे आगमन, 7:05 बजे प्रस्थान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन: 10:15 बजे आगमन, 10:25 बजे प्रस्थान
- बनारस: 11:45 बजे आगमन, 11:58 बजे प्रस्थान
- गोरखपुर: 19:50 बजे पहुंचने की उम्मीद
गोरखपुर से रांची के लिए ट्रेन का शेड्यूल
02884 गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन भी सिर्फ एक दिन चलेगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी।
- बनारस: 18:15 बजे आगमन, 18:25 बजे प्रस्थान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन: 19:23 बजे आगमन, 19:33 बजे प्रस्थान
- गया: 22:05 बजे आगमन, 22:10 बजे प्रस्थान
- कोडरमा: 23:23 बजे आगमन, 23:25 बजे प्रस्थान
- गोमो: 1:05 बजे आगमन, 1:10 बजे प्रस्थान
- बोकारो स्टील सिटी: 2:25 बजे आगमन, 2:30 बजे प्रस्थान
- मूरी: 3:50 बजे आगमन, 3:55 बजे प्रस्थान
- रांची: 5:30 बजे पहुंचने की उम्मीद
ट्रेन में कोच की व्यवस्था
होली स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें:
- 1 जेनरेटर यान कोच
- 1 एसएलआरडी कोच
- 4 सामान्य श्रेणी कोच
- 6 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच
- 7 वातानुकूलित 3-टियर कोच
- 2 वातानुकूलित 2-टियर कोच
- 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और 2-टियर संयुक्त कोच शामिल हैं।
होली के मौके पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए काफी सहायक साबित होगा। जो यात्री इस ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, वे समय पर अपनी टिकट बुक करवा सकते हैं। झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए यह ट्रेन होली के अवसर पर उनके सफर को सुविधाजनक बनाएगी।