Headlines

सरकार गिराने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को रिमांड पर लेने की मांग की..

झारखंड में सरकार के खिलाफ साजिश व विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में पुलिस ने सिविल कोर्ट में आवेदन देकर जेल में बंद तीनों अभियुक्तों को रिमांड पर लेने की मांग की है। मामले में गिरफ्तार अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो तीनों अभियुक्तों को पूछताछ के लिए 3 दिनों की रिमांड दिये जाने की इजाजत मांगी है। रांची पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के बाद ही अदालत रिमांड दिये जाने पर कोई निर्णय लेगी। वहीं इस मामले को अब CJM कोर्ट से ACB के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। कोतवाली थाना में दर्ज हुई इस प्राथमिकी से जुड़े सारे दस्तावेज ACB के विशेष न्यायालय में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ACB कोर्ट के समक्ष यह मामला जाने के बाद आरोपियों और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है। 22 जुलाई को रांची के कोतवाली थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें : विधायकों की खरीद-फरोख्त: दिल्ली में होटल विवांता के सीसीटीवी फुटेज में दिखे ये नेता..

यह भी पढ़ें : झारखंड सरकार गिराने की साजिश: डीएसपी के नेतृत्व में जांच के लिए दिल्ली गयी रांची पुलिस..

बता दें की तीन लोगों को सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में राजद्रोह समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है। दिल्ली-मुंबई भेज कर विशेष टीम से जांच करवाई गई। होटलों के सीसीटीवी के फुटेज से सबूत भी मिल चुके हैं। इस मामले में पुलिस अभी तक अनुसंधान का अपडेट नहीं बता रही है। इस मामले में जेल भेजे गए अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद के स्वीकारोक्ति बयान में साजिशकर्ताओं के संपर्क में रहने वाले विधायकों के नाम का उल्लेख किया गया है, लेकिन आरोपियो के द्वारा नाम बताने के बावजूद बयान में केवल विधायक जी लिखा गया है।

यह भी पढ़ें : विधायक खरीद-फ़रोख्त मामले में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी..

यह भी पढ़ें : ‘सरकार बदलने के लिए मिला था करोड़ों का ऑफर’, कांग्रेस विधायक का दावा..

यह भी पढ़ें : तो क्या रची जा रही थी झारखंड की हेमंत सरकार को गिराने की साजिश ?