Headlines

शादी में दिखना चाहते हैं रॉयल और यूनिक तो शॉपिंग कीजिए ‘ठकुराइन’ से..

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और शादी में हर कोई यूनिक और रॉयल्टी लुक चाहता है। ऐसे मेहर कोई ऐसे शॉप की तलाश में रहता है जहां उन्हें उनके पसंद का अटायर तो मिले ही साथ ही लुक भी एकदम दमदार मिले। अगर आप भी अपनी शादी में रॉयल लुक चाहते हैं या फिर यूनिक दिखना चाहते हैं तो आपको बिना देरी किए पहुंच जाना चाहिए झारखंड की राजधानी रांची के कटहल मोर रोड में स्थित ठकुराइन शॉप में। जहां आपको कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और फुटवियर्स तक बिल्कुल रॉयल और यूनिक मिलेंगे।

आपको बता दें की ठकुराइन की संचालक उर्मिला ने बताया कि हमने अपनी शॉप का नाम ठकुराइन रखा है जहां आपको रॉयल्टी का खजाना मिलेगा। इतना हीं नहीं इस शॉप में आपको सिर से लेकर पांव तक के लिए वो सभी आइटम मिलेंगे जो शादी में पहने जाते हैं वो सभी जरूरी सामान उपलब्ध है। उन्होंने बताया की उनकी शॉप में केवल डिजाइनर लहंगे और शेरवानी ही नहीं बल्कि वो महिलाओं के लिए ज्वेलरी, जूती, साड़ियां और चूड़ी तक रखते है ,जो काफी यूनिक और रॉयल हैं। उन्होंने आगे बताया की वो कस्टमर के पसंद के अनुसार लहंगा या शेरवानी कस्टमाइज कर डिजाइन भी करते हैं।

3 हजार से 3 लाख तक के लहंगे मौजूद..
ठकुराइन की मालकिन उर्मिला बताती हैं कि शादी में सबसे महत्वपूर्ण चीज लहंगा होता है। उनके शॉप में हर तरीके के लहंगे मौजूद हैं जिनकी कीमत तीन हजार से लेकर तीन लाख रुपए तक की रेंज में मौजूद हैं। उन्होंने बताया की हमारे दुकान में फैशन डिजाइनर भी मौजूद हैं और वो खुद भी लहंगे डिजाइनर करती हैं ,इस वजह से ग्राहकों को सारी चीजें बिल्कुल एक्सक्लूसिव मिलेंगी। उर्मिला ने आगे बताया कि कोई कस्टमर अगर लहंगे में अपनी पसंदीदा डिजाइन चाहता है, तो वह भी बिल्कुल शॉर्ट नोटिस पर आराम से हो जाता है।

उर्मिला ने लहंगे के विवरण के बारे में जिक्र करते हुए बताया की उनके पास लहंगे में लेटेस्ट डिजाइन मौजूद है जैसे कि क्रॉप टॉप के साथ नीचे शरारा, क्रॉप टॉप के साथ घागरा, क्रॉप टॉप के साथ श्रग व शरारा। वहीं जूती में उनके पास चिकनकरी जूती, सिल्वर वर्क जूती और पर्ल वर्क जूती खास तौर पर दुल्हन के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही उसमें कलर कॉन्बिनेशन का खासा ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया की उनकी शॉप में जूती से लेकर हैंडबैग, लहंगा और ज्वेलरी भी आपको एक कलर में मिल जाएंगे। इसके अलावा मेहंदी, हल्दी, रिसेप्शन व शादी जैसे हर फंक्शन के लिए भी स्टाइलिश और यूनिक कपड़े मिल जाएंगे।

पुरुषों के लिए भी है खास कलेक्शन..
उर्मिला बताती हैं कि महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी उनके शॉप में यूनिक और रॉयल्टी कपड़े मौजूद हैं। उनके शॉप में 4000 से 2 लाख तक के शेरवानी मौजूद है। साथ हीं शेरवानी के साथ रॉयल लुक देने के लिए दुपट्टे भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया की उनके डिजाइनर्स कस्टमर की स्किन टोन को देखते हुए भी कपड़े का कलर डिसाइड करते हैं और ग्रूम के लुक को यूनिक बनाने के लिए राजस्थानी ज्वेलरी और महाराजा जूता दूल्हे के लिए तैयार करते हैं जिसकी वजह से उनका लुक कंप्लीट होता है। महिलाओं की तरह पुरुष भी ठकुराइन शॉप से अपने मनपसंद की डिजाइन को कस्टमाइज करवा सकता है। वो बिल्कुल उनकी पसंद का हूबहू वैसा ही कपड़ा सिल देते हैं। अगर कस्टमर के पास कोई डिजाइन नहीं है तो हमारे पास कैटलॉग मौजूद है वह वहां से भी देखकर डिजाइन पसंद कर सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया की वो लहंगे या फिर शेरवानी के अनुसार जूती से लेकर सेहरा और ज्वेलरी डिजाइन करते हैं.
उन्होंने आगे बताया की अगर आप भी अपने शादी में रॉयल लुक चाहते हैं तो आप उनके शॉप ठकुराइन से शॉपिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अर्गोड़ा चौक से सीधे कटहल मोड वाले रास्ते आना होगा. साथ ही आप मोबाइल नंबर पर संपर्क 8709557987 कर सकते हैं।