धनबाद में भीषण सड़क हदासा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, ऐसे हुई दुर्घटना..

गोविंदपुर: धनबाद के नजदीक गोविंदपुर में जीटी रोड ( एनएच-2) पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। काैआबांध पुलिया के नजदीक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इससे कार पर सवार पांच लोगों की माैके पर ही दर्दनाक माैत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिला और एक बच्चा है। इनमें दो की पहचान हो पाई है। एक का नाम वसीम अकरम और दूसरा का शकील अख्तर है। आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने हादसे में मृतकों के स्वजनों को सूचना दी है। उनके आने पर अन्य की पचहान होगी।

आधार कार्ड के आधार पर दो मृतकों की हुई पहचान..
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौआबांध कलाडीह मोड़ के समीप एनएच- 2 पर बने पुल पर मंगलवार की सुबह करीब सवा छह बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक बच्चा, दो महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतक गाटोटांड, रामगढ़ के बताए जाते हैं। सभी स्विफ्ट डिजायर कार ( JH-02 AM 0996) पर सवार थे। रामगढ़ से आसनसोल जा रहे थे। आधार कार्ड के आधार पर दो मृतकों की पहचान हुई।

हादसे के समय कार की गति 150 किमी के करीब थी..
पुलिस का मानना है कि तेज गति से कार चलाने के कारण हादसा हुआ। जिस पुलिया के पास हादसा हुआ वहां घुमाव है। पुलिया की रेलिंग को टच किए बगैर कार उछल कर पालाडीह जोड़िया ( छोटी नदी) को पार करते हुए दूसरी तरफ दीवार से टकरा गई। सड़क से 100 मीटर से ज्यादा नीचे गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। अंदर बैठके पांच लोगों की माैत हो गई। कार का मीटर 150 किमीटर पर लाक है। इससे मालूम पड़ता है कि कार की गति 150 किमी के आसपास होगी।

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव..
हादसे के समय घटनास्थल के आसपास कुछ लोग शौच के लिए गए थे। उन्होंने तुंरत गोविंदपुर थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की जेब से आधार कार्ड मिलने के बाद उनकी पहचान हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि रामगढ़ में मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।