जामताड़ा: होमगार्ड कार्यालय का मुंशी घूस लेते गिरफ्तार..

जामताड़ा: एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने होमगार्ड कार्यालय के मुंशी मनोज कुमार पांडे को तीन हजार रुपए घूस लेते गुरुवार को गिरफ्तार किया है। शिकायकर्ता होमगार्ड जवान को अमिर खान से मुंशी ने कमान देन के राम पर 3 हजार रुपए की मांग की थी। गिरफ्तार होमगार्ड के मुंशी को टीम द्वारा दुमका ले जाया गया। अमिर खान जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र स्थित विक्रमपुर गांव का निवासी है। उसने बताया कि अब ड्यूटी के लिए झारखंड गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय जामताड़ा गए तो वहां कार्यालय कर्मी मुंशी मनोज कुमार पांडे कमान देने के नाम पर 3 हजार रुपए घूस की मांग की। इससे वह काफी परेशान था और घूस नहीं देना चाहता था। इसलिए इसकी शिकायत एसीबी दुमका से किया।

शिकायत करते हुए अमिर ने कहा कि जब ड्यूटी लेने के लिए झारखंड गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय, जामताड़ा गए, तो वहां कार्यालय मुंशी मनोज पांडेय कमान देने के नाम पर घूस मांग रहे हैं। एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान मनोज पांडेय द्वारा घूस मांगे जाने की बात सही मिली।

इसके बाद, एसीबी दुमका की टीम ने गुरुवार को जामताड़ा पहुंचकर कार्रवाई करते हुए मुंशी मनोज पांडेय को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होमगार्ड के मुंशी को टीम द्वारा दुमका ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *