Headlines

बड़ा तोहफा: ओलिंपियन व हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान रेलवे में बनी अफसर..

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल निक्‍की प्रधान को रेलवे बोर्ड ने प्रमोशन दिया है। अब निक्‍की गजेटेड अफसर बन गई हैं। झारखंड की निक्‍की प्रधान और सलीमा टेटे ने ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों रांची रेल मंडल की खिलाड़ी हैं। इस उपलब्धि पर रेलवे ने निक्की प्रधान को चीफ यार्ड मास्टर, हटिया से प्रमोशन देते हुए रांची रेल मंडल के स्पोर्ट्स का ओएसडी (गजेटेड ऑफिसर) बनाया है। वहीं सलीमा टेटे को भी प्रमोशन दिया जाएगा, जो प्रक्रियाधीन है। निक्की प्रधान, 13 मार्च 2012 से रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में कार्यरत हैं। वहीं सलीमा टेटे 6 नवंबर 2019 को रेलवे में योगदान देकर रांची रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में टिकट निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलिंपिक से शामिल होने के बाद दोनों खिलाड़ी को रांची रेल मंडल द्वारा सम्मानित किया गया था। मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया था। डीआरएम ने कहा था कि रेलवे खेल को सदैव सपोर्ट करता रहा है। यही वजह है कि ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम में सबसे अधिक 13 खिलाड़ी रेलवे के ही हैं। उन्होंने कहा था कि अगले ओलिंपिक में भारतीय टीम से गोल्ड की उम्मीद है। दूसरी तरफ झारखंड सरकार ने भी दोनों खिलाड़ियों को 50 लाख का चेक देकर सम्मानित किया था।

यह भी पढ़े : झारखंड की ओलिंपियन को सौगात: सीएम ने किया सम्मानित, दिये 50-50 लाख..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×