झारखंड में भीषण गर्मी के साथ तेज़ हवाओं से लू का खरता, मौसम विभाग का अलर्ट..

झारखंड में अभी मौसम की मार और झेलनी पड़ेगी। तपती धूप, तापमान में बढ़ोतरी के साथ साथ राज्य के कई हिस्सों में लू चलेगी। इस मामले में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बेवजह धूप में बाहर ना निकलें। और बढ़ते तापमान में ख़ुद को सुरक्षित रखें। झारखंड के जिन इलाकों में तापमान बढ़ रहा है उनमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे इलाके हैं जहां तापमान में वृद्धि हो रही है। लू चलने के साथ ही इन इलाक़ों में देवघर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री को पार कर रहा है। वहीं गढ़ना में 40.7, गिरिड़ीह में 40.3, पूर्वी सिंहभूम में 41.4 तक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने सीधे तौर पर चेतावनी जारी की है की बढ़ते तापमान की वजह से गर्म हवाएँ और लू का ख़तरा काफ़ी बढ़ गया है। राज्य के उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी है। राज्य में अगले चार दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना ज़ाहिर की गई है।

6 साल में पहली बार जून के शुरुआती दिनों में नहीं हुई बारिश, 10 जून तक लू को लेकर अलर्ट..
छह दिनों से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। दिन में तेज धूप तो रात में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। छह साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि जून के शुरुआती दिनों (एक जून से 6 जून) तक शहर में बारिश नहीं हुई है।पिछले साल भी जून के शुरुआती दिनों में सिर्फ 5 एमएम बारिश हुई थी। अगले पांच दिनों तक भी शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग 10 जून तक शहर में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

आगे क्या… चक्रवात विप्रजय का झारखंड में पड़ेगा असर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण पूर्व अरब सागर में अति गंभीर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 7 जून तक इसके गहराने की संभावना है। इस चक्रवात का नाम विप्रजय होगा। साइक्लोन म्यांमार में बन रहा है। इनका असर झारखंड में पड़ सकता है।