झारखंड स्थापना दिवस पर भव्य जश्न की तैयारी, देश-विदेश के कलाकारों को मिलेगा मंच

रांची। इस साल झारखंड राज्य अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। 15 नवंबर को झारखंड दिवस के अवसर पर राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान चार दिनों तक (15 से 18 नवंबर) जश्न का गवाह बनेगा। सरकार ने इसे अब तक का सबसे बड़ा आयोजन बनाने की योजना तैयार की है।

उलिहातू से दिल्ली तक गूंजेगा जश्न
सरकार की मंशा है कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से लेकर दिल्ली तक इस आयोजन की गूंज सुनाई दे। इसके लिए राज्यभर में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे, जबकि रांची में मुख्य आकर्षण मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा।

अरिजीत सिंह को बुलाने की तैयारी
कार्यक्रम में झारखंड की मिट्टी से जुड़े कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को समारोह में आमंत्रित करने की योजना है। सूत्रों के अनुसार 15 से 18 नवंबर के बीच किसी एक दिन उनके शो की संभावना है। वहीं, झारखंड की सिंगर शिल्पा राव और अभिनेता आर. माधवन जैसे कलाकारों को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा समेत कई बड़े नामों पर विचार
सरकार का उद्देश्य है कि इस मंच पर न सिर्फ स्थानीय बल्कि ग्लोबल स्तर पर पहचान बना चुके कलाकार भी शामिल हों। इसके लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें शामिल हैं:

  • प्रियंका चोपड़ा
  • आर. माधवन
  • तनुश्री दत्ता
  • इम्तियाज अली
  • जीशान कादरी
  • कृष्णा भारद्वाज
  • अलीशा सिंह

सांस्कृतिक पहचान को मिलेगी मजबूती
आयोजन समिति का कहना है कि 25वीं वर्षगांठ राज्य के गौरव और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाने का अवसर है। इस दौरान स्थानीय लोकगीत, नृत्य और आदिवासी संस्कृति को भी बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×