रामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: 10 मार्गों पर निश्शुल्क नगर बस सेवा

रांची: रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए रांची नगर निगम की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है। रविवार को नगर निगम द्वारा शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर 10 नगर बसों का निश्शुल्क परिचालन किया जाएगा, जिससे रामनवमी शोभायात्रा में शामिल लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Follow the Jharkhand Updates channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VafHItD1SWsuSX7xQA3P

नगर निगम ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शहर में निकली जाने वाली भव्य शोभायात्रा का समापन तपोवन मंदिर, निवारणपुर में होगा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस यात्रा में भाग लेंगे, और उनके सुरक्षित व सहज वापसी को सुनिश्चित करने हेतु नगर बसें चलाई जाएंगी।

इसके अलावा, सरकारी बस स्टैंड पर 5 अतिरिक्त बसें स्टैंडबाय में रखी जाएंगी, जिन्हें आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर सेवा में लगाया जाएगा।

यह होंगे प्रमुख मार्ग और बस स्टॉप:

  1. बड़गाईं – बरियातू रोड होते हुए (बस संख्या: 1, सरकारी बस स्टैंड से)

  2. बूटी मोड़ – कोकर चौक होते हुए (बस संख्या: 1, सरकारी बस स्टैंड से)

  3. बोड़ेया चौक – टैगोर हिल होते हुए (बस संख्या: 1, सरकारी बस स्टैंड से)

  4. चांदनी चौक – कांके रोड होते हुए (बस संख्या: 1, सरकारी बस स्टैंड से)

  5. पंडरा – रातू रोड होते हुए (बस संख्या: 1, सरकारी बस स्टैंड से)

  6. कटहल मोड़ – रातू रोड होते हुए (बस संख्या: 1, सरकारी बस स्टैंड से)

  7. कटहल मोड़ – ईटकी रोड होते हुए (बस संख्या: 1, राजेंद्र चौक से)

  8. पुंदाग – अरगोड़ा चौक होते हुए (बस संख्या: 1, राजेंद्र चौक से)

  9. लोवाडीह – नामकुम – कांटाटोली होते हुए (बस संख्या: 1, राजेंद्र चौक से)

  10. रामपुर बाजार – सदाबहार चौक होते हुए (बस संख्या: 1, राजेंद्र चौक से)

इस विशेष बस सेवा में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। रांची नगर निगम ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×