झारखंड और ब्रिटिश सरकार की नेक पहल, छात्र उच्च शिक्षा के लिए जा सकेंगे विलायत..

झारखंड सरकार युवाओं को उच्च शिक्षा एवं बेहतर भविष्य देने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर स्कॉलरशिप योजना लॉन्च करने जा रही है. बताया जा रहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा जब कोई राज्य सरकार छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कराने के लिए ब्रिटिश हाई कमान के साथ कोई साझा पहल कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के अनुसुचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली बच्चों को झारखण्ड सरकार एवं ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा शेवनिंग मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से साझा एमओयू के अनुसार अधिकतम पांच छात्र/ छात्राओं को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी।

राज्य सरकार रख रही सभी वर्गों का ख्याल..
वहीं रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और Mr. Alex Ellis, ब्रिटिश हाई कमिश्नर की मौजूदगी में झारखण्ड सरकार और विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली के बीच 23 अगस्त को साझा MoU किया जाएगा। हालांकि इस स्कॉलरशिप योजना के ऐनी से पहले झारखण्ड सरकार द्वारा शेवनिंग मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्थेन आयरलैण्ड के कुछ चयनित संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के चयनित पाठ्यक्रम में अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को अध्ययन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान कर रही थी। जबकि अब सभी वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के युवा भी इस पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना से लाभ उठा सकेंगे।

जाने कितने छात्रों का होगा चयन..
वहीं झारखण्ड सरकार और विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली के साझा MoU के तहत प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के लिए मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप योजना हेतु झारखण्ड से पांच छात्र/छात्राओं का चयनित किया जायेगा। चुने गए पांच युवाओं के पढ़ाई का पूरा खर्चा झारखण्ड सरकार एवं विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ब्रिटिश उच्चायोग,(एफसीडीओ) द्वारा संयुक्त रूप से उठाया जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि MoU के तहत सभी भुगतान भारत सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के अनुसार होगा।

मास्टर डिग्री के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप..
वहीं इस स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत शैक्षणिक वर्ष 2023- 24 में होगें। यह MoU तीन वर्ष के लिए किया जायेगा। जिसके अनुसार छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2023/24, 2024/25 और 2025/26 के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को शैक्षणिक शिक्षण शुल्क के साथ परीक्षा एवं थीसिस शुल्क, उनके रहने का खर्च के लिए पर्याप्त मासिक भत्ता, एक भत्ता पैकेज तथा वापसी विमान किराया तक की सहायता दी जायेगी। वहीं यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए स्कॉलरशिप दी जायेगी।

छात्रों के संख्या में हुआ इजाफा..
गौरतलब हो कि मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप योजना के अनुसार पहले 10 युवाओं को छात्रवृत्ति दी जा रही थी। जिसे अब बढ़ा कर 25 कर दिया गया है। वहीं झारखण्ड के अनुसूचित जनजाति के 10, अनुसूचित जाति के 05, अल्पसंख्यक के 03 और पिछड़ा वर्ग से 07 युवाओं को चयनित कर प्रत्येक साल यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्थेन आयरलैण्ड में स्थित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के चयनित कोर्स में उच्च स्तरीय शिक्षा एवं मास्टर्स/ एम० फिल० हेतु स्कॉलरशिप दी जायेगी।