Headlines

31 दिन में तीसरी बार बढ़ी गैस की कीमतें..

तेल कंपनियों ने 2021 में सातवीं बार घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की है। बुधवार 1 सितंबर से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपए वृद्धि के साथ 942 रुपए पर पहुंच गई है। पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 917 रुपए थी। वहीं काॅमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 75 रुपए की वृद्धि के साथ 1741 से 1816 रुपए हो गए हैं। कोरोना के बीच भी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ती रही हैं। 31 दिन के भीतर यह तीसरी बढ़ाेतरी है। इसी तरह 5 किलाे वाला छाेटा गैस सिलेंडर भी अब 348 रुपए का हो गया है। एक साल में घरेलू सिलिंडर की कीमतें करीब 290 रुपए बढ़ चुकी हैं। पेट्रोल के दाम भी शतक के करीब है। इससे उपभोक्ताओं पर और बोझ बढ़ गया है।

इस साल 175 रु. बढ़ी कीमत, नहीं बढ़ी सब्सिडी : इस वर्ष जनवरी से घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 167 रुपए बढ़ कर 917 रुपए हो चुकी है, पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की राशि नहीं बढ़ रही है।

हर महीने औसत 24 रु. के हिसाब से महंगी हो रही गैस..
आम जनता की रसोई में महंगाई की आग लगाते हुए रसोई गैस सिलेंडर हर महीने औसत 24 रुपए महंगा हो रहा है। पिछले 1 साल में गैस की कीमत 290 रुपए बढ़ चुकी है। एक सितंबर 2020 में यह 651.50 रूपए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×