Headlines

खुशखबरी! बोकारो एयरपोर्ट से जून 2023 में शुरू हो सकती है उड़ानें..

इस वित्तीय वर्ष से झारखंड में तीन नए एयरपोर्ट एक्टिव हो जाएंगे। यहां से डोमेस्टिक उड़ाने शुरू हो जाएंगी। उड़ान शुरू करने के लिए तमाम प्रक्रिया पूरी चुकी हैं। एक-दो फॉर्मिलिटी पूरी होते ही इसी साल से कोलकाता और पटना के लिए उड़ान शुरू कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लाइसेंस मिलते ही यहां से हवाई यात्रा करना आसान हो जाएगा। बता दें की झारखंड में रांची और देवघर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का लाभ लोग ले रहे हैं। वहीं बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में एयरपोर्ट बन कर तैयार हो चुका है। इनमें बोकारो और दुमका से उड़ान शुरू करने के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। इन जगहों से उड़ान योजना के तहत पटना और कोलकाता के लिए तीन कंपनियां सेवाएं देंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एलाइंस एयर, इंडिया वन और स्पाइस जेट को उड़ान के लिए स्लॉट दे दिया गया है। एयरपोर्ट को लाइसेंस मिलते ही इन उड़ान कंपनियों के टाइम-टेबल जारी कर दिए जाएंगे।

बोकारो एयरपोर्ट से जून में शुरू हो सकती है उड़ान..
एयरपोर्ट अधिकारी बोकारो के मुताबिक जून तक यहां से विमान सेवा शुरू होने की संभावना है। इसी हफ्ते एयरपोर्ट परिचालन संबंधित उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसके बाद शेष बचे कार्य को पूरा किया जाएगा। बोकारो एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट कोलकाता के लिए शुरू होगी। इसके बाद पटना-बोकारो फ्लाइट शुरू करने की योजना है। एयरपोर्ट से यात्रियों की डिमांड पर बेंगलुरु और दिल्ली के लिए फ्लाइट करने की भी बात हो रही है।

देवघर एयरपोर्ट में शुरू होगी नाइट लैंडिंग..
देवघर एयरपोर्ट में कई नयी सुविधाएं शुरू होने वाली है। देवघर एयरपोर्ट में डीवीओआर (वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेज डाप्लर रडार) लगाने का काम पूरा हो चुका है। इसी महीने डीवीओआर चालू होने की संभावना है। इससे देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। साथ ही नये साल में देवघर एयरपोर्ट से रांची, पटना, बेंगलुरु और मुंबई के लिए हवाई सेवा चालू करने की योजना है।

Source Link