झारखंड चैंबर-रांची नगर निगम का ट्रेड लाइसेंस के लिए दो दिवसीय कैंप आज से

झारखंड चैंबर आफ कामर्स (FJCCI) और रांची नगर निगम साथ मिलकर ट्रेड लाइसेंस बनाने तथा लाइसेंस रिन्यूअल के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन कर रहा हैं।  यह कैंप 28 नवंबर से 29 नवंबर शाम 4 बजे तक चैंबर भवन में आयोजित किया जायेगा। चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे राज्य के व्यापारी परेशान हैं, ऐसे में नया ट्रेड लाइसेंस बनाने तथा लाइसेंस रिन्यूअल के लिए व्यापारियों को भटकना न पड़े इसके लिए चैंबर यह कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया की वर्तमान में लगभग 10 हजार छोटे-बडे़ उद्योग बंद पड़े हैं और बंदी के कगार पर हैं।

हम नए उद्योग लगाने की बात करते हैं किंतु सरकार को यह समझना होगा कि जब तक पूर्व में स्थापित उद्योग जीवित नहीं होंगे, तब तक नए निवेश की संभावनाएं विकसित नहीं होंगी।”- कुणाल अजमानी

कोरोना संक्रमण के संभावित खतरों से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बिना मास्क के कैंप में प्रवेश वर्जित रहेगा तथा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन अनिवार्य होगा।