झारखंड के फिल्मकारों द्वारा बनाई गई फिल्म पुनर्जागरण कल होगी रिलीज..

जमेशदपुर: झारखंड के फिल्मकारों ने वीईसी फिल्म्स के बैनर तले स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित फिल्म पुनर्जागरण बनाई है। यह फिल्म झारखंड फिल्म निर्माता संघ के निर्देशन में बनाई गई है। 26 जून को यह ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा पर रिलीज होगी। इसके कुछ दिन बाद ओटीटी प्लेटफार्म एयरटेल, वीआइ, अमेजन ओवरसीज, एमएक्स प्लेयर पर भी रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही फिल्म प्रमाणन बोर्ड कोलकाता से फिल्म को यू सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म में अभिनेता मुकेश राम प्रजापति,दीपक झा, तापस चक्रवर्ती, गिरीशचंद्र घोष,राकेश सिन्हा, बबीता श्रीवास्तव, आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा,शैलेंद्र भर्ती,अभिषेक कुमार,उज्ज्वल सिन्हा और पुरन शिव ने गीतों में अपनी आवाज दी है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक आरंभ बैंड हजारीबाग के अभिजीत कुमार सोनू ने दिया है। म्यूजिक अजय मिश्रा ने दिए है। गीतों की रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग मुंबई के रहने वाले अशोक होंडा स्टूडियो में की गई है। वॉयस ओवर और अन्य रिकॉर्डिंग हजारीबाग के आरंभ बैंड स्टूडियो में हुई है। फिल्म के गीतकार शिक्षाविद डॉ हरेराम पांडेय, संदीप मुखर्जी और गजानंद पाठक है। लेखक और निर्देशक अनिरुद्ध उपाध्याय है। एडिटिंग नवीन उपाध्याय, छायांकन अनिरुद्ध उपाध्याय, मेकअप आर्टिस्ट उमेश कुमार है।

फिल्म में झारखंड फ़िल्म निर्माता संघ के महासचिव उमाशंकर झा व संघ का विशेष सहयोग रहा..
फिल्म में झारखंड फिल्म निर्माता संघ के महासचिव उमाशंकर झा और संघ का फिल्म के प्रति विशेष सहयोग रहा । फिल्म उद्योग की परिकल्पना को साकार करने के प्रयासों में यह फिल्म भी मिल का पत्थर साबित होगा। फिल्म निर्माण का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि स्वस्थ मनोरंजन और समाज को शिक्षित करना उन्हें सही ज्ञान देना भी है।इस उद्देश्य पर यह फिल्म खरी उतरती है। इस फिल्म में स्वामी विवेकानंद के मजबूत भारत की परिकल्पना को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।