राज्य सरकार ने की धान के समर्थन मूल्यों कि घोषणा, 182 रुपए प्रति क्विंटल बोनस..

खरीफ विपणन मौसम 2020-21 के दौरान किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। अब कैबिनेट की ओर से इस पर स्वीकृति ली जाएगी। प्रस्ताव में साधारण किस्म के धान के लिए 1868 रुपए प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-ए धान के लिए समर्थन मूल्य 1888 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। इसके अलावा सरकार 182 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देगी ।

इस तरह साधारण किस्म की धान का मूल्य 2050 और ए-ग्रेड धान की कीमत प्रति क्विंटल 2070 रुपए होगी। झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा पर्याप्त संख्या में धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित किए जाएंगे। इनका संचालन आवश्यकतानुसार पंजीकृत किसानों की संख्या एवं प्रखंड से दूरी को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

इसके अलावा, जिलावार अधिप्राप्ति केंद्रों की संख्या का निर्धारण करने के लिए झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड से सहमति प्राप्त किया जाएगा।