डॉ नमिता सिंह झारखंड की पहली महिला रजिस्ट्रार बनी..

रांची: डॉ नमिता सिंह झारखंड की पहली महिला रजिस्ट्रार बन गई है। बता दे कि झारखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया था। जिसके बाद शनिवार को डॉ नमिता सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में रजिस्ट्रार का पद संभाला। पदभार ग्रहण करते ही डॉ नमिता सिंह ने कहा कि विवि में हर काम को सुचारु ढंग से संचालित करने का प्रयास होगा। सिस्टम को दुरुस्त करने का भी काम किया जाएगा। साथ ही हर काम नियमानुसार हो इसपर भी ध्यान दिया जाएगा। गड़बड़ी करने पर करवाई की जाएगी।

वहीं DSPMU के पूर्व प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ अजय चौधरी को कोल्हान विवि में परीक्षा नियंत्रक पद पर भेजा गया है। डॉ नमिता झारखंड में किसी भी विश्वविद्यालय में बनने वाली पहली महिला रजिस्ट्रार हैं।