ऑनलाइन के माध्यम से करें पर्यटन स्थल का भ्रमण..

कोरोना के कारण जहां धार्मिक से लेकर सार्वजनिक स्थल बंद कर दिए गए। लोगों को पार्क और पर्यटन स्थल का भ्रमण करने पर प्रतिबंध लगाया गया जिसके कारण लोग के साथ साथ सरकार को भी नुकसान उठाना पड़ा। लाखों की संख्या में पर्यटक देश विदेश से भारत घूमने आते थे लेकिन कोविड के कारण उन सारे स्थलों पर रोक लगा दी गई है। लेकिन ऑनलाइन के माध्यम से अब इन सारी चीज़ों की सुविधा बढ़ गई है।

कोविड के कारण आम लोगों की जिंदगी में कई चीजें बदली हैं। इनमे सबसे ज्यादा किसी चीज का दायरा बढ़ा तो वह है इंटरनेट। लोग लॉकडाउन में इन्टरनेट का सहारा ज्यादा ले रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज से लेकर वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ गया।
तो वहीं ऑनलाइन पर्यटन स्थल का भ्रमण भी बढ़ा है।

बता दे कि लोग माता वैष्णोदेवी से लेकर उड़ीसा की पुरी मंदिर
तक का दर्शन कर पा रहे हैं। भारत में ऐसे कई लोग होंगे जिन्होंने इन जगहों पर घूमने का और देश के अलग अलग पर्यटन स्थल जैसे हिल स्टेशन या गोवा के समुंद्र के लहरों का लुफ्त उठाने की प्लानिंग किया होगा लेकिन covid ने इन प्लांस पर पानी फेर दिया। हालांकि ऑनलाइन पर्यटन स्थल के भ्रमण से लोगों को थोड़ा रिफ्रेशमेंट जरूर मिला होगा। हालांकि कोविड कम होने पर कई राज्य पर्यटन स्थल भी खोलने पर विचार विमर्श करेंगे।