Headlines

Cyclone Tauktae Jharkhand : कुछ ही घंटों में बारिश के साथ वज्रपात संभव..

चक्रवाती तूफान ताउते का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है और मौसम विभाग ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान देश के पांच तटवर्ती राज्यों में तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के बाहरी बादलों का असर राज्य में देखने को मिलेगा। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में आज रात से हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छा सकते हैं। हालांकि आने वाले दो से तीन दिनों में अगर कहीं बारिश होगी तो वो लोकल फैक्टर के कारण होगी।

तूफान को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के सभी कर्मियों को हाई अलर्ट जारी किया गया है। निगम के निदेशक ऑपरेशन केके वर्मा ने बताया कि सभी कर्मियों से कहा गया है कि वितरण निगम और संचरण निगम समन्वय बना कर रखे। मुख्यालय के कंट्रोल रूम से सभी जुड़े रहें। कोई समस्या आये, तो शीघ्र कंट्रोल रूम को सूचना दें। ट्रांसफार्मर, तार को चेक करने का निर्देश दिया गया है।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवर्ती तूफान तौकते का झारखंड मे ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके कारण केवल आंशिक बादल झारखंड में छाएंगे। 18 से 20 मई तक झारखंड के उत्तर और मध्य भाग में बादल छाया रहेगा। गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर हो सकती है. 19 मई तक तक आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। वहीं बोकारो, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटों में हलके दर्जे के मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हलकी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।