जामताड़ा के छह साइबर ठग रांची से गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस..

रांची की लालपुर थाना पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार की है। ये सभी जामताड़ा से रांची आए थे। रांची को ठिकाना बनाकर ये बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इनके पास से 50 हजार रुपए नगदी के साथ एटीएम स्कीमर डिवाइस, 15 मोबाइल फोन, 32 सिम कार्ड, दो कार, 7 एटीएम कार्ड और किए गए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में जामताड़ा निवासी रवि कुमार मंडल, कंचन मंडल, विष्णु कुमार मंडल, पंकज कुमार मंडल, सलीम अंसारी और अमित कुमार राम शामिल हैं। पकड़े गए अपराधियों ने बताया है कि वे यूपीआइ, एनी डेस्क, क्विक सपोर्ट सहित अन्य एप के माध्यम से साइबर फ्रॉड करता है। इसके अलावा स्कीमर डिवाइस से एटीएम का क्लोन तैयार कर लोगों के खातों से पैसे उड़ाते थे। छापेमारी टीम में साइबर सेल डीएसपी यशोधरा, सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अभय कुमार, अनिल कुमार पंडित सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

सदर थाना की पुलिस कर रही हैं जांच..
ये लोगों ने झांसा देकर ठगी को अंजाम देने की फिराक में थे। हाल के दिनों में फोन पे नाम पर रिक्वेस्ट मनी लिंक, रिक्वेस्ट मनी क्यूआर कोड के नाम पर ठगी कर रहे थे। इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।गिरफ्तार अपराधियों में से दो के खिलाफ पूर्व में भी साइबर अपराध मामला दर्ज है अन्य सभी के खिलाफ जांच की जा रही है।