झारखंड में आज मिले 3843 नए कोरोना संक्रमित, 30 मौतें..

राज्य में काेराेना ने सारा रिकाॅर्ड ताेड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 3843 नए मरीज मिले। इनमें रांची में अबतक के सर्वाधि 1,410 नए संक्रमित मिले। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 521, कोडरमा में 193, धनबाद में 180, हजारीबाग में 160, बोकारो में 136, खूंटी में 127, रामगढ़ में 121, पश्चिमी सिंहभूम में 119, देवघर में 103 नए मरीज मिले। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में मरीज मिले हैं।

इसके साथ ही राज्य में आज शनिवार को 30 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम में छह, रांची में पांच, बोकारो में चार, खूंटी, रामगढ़, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो, गढ़वा, गोड्डा, कोडरमा, लातेहार, पलामू, धनबाद व दुमका में एक-एक मरीज की मौत हुई। वहीं राज्‍य में 24 घंटे के भीतर 1234 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए।

राजधानी रांची में कोरोना की रोकथाम के लिए 500 अतिरिक्त बल की होगी तैनाती
राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने पुलिस मुख्यालय भी चिंता बढ़ा दी है। रांची में कोरोना के गाइडलाइन का पालन कराने व मास्क चेकिंग के लिए ट्रैफिक पुलिस की सहायता के लिए पूर्व से तैनात पुलिस कर्मियों के अलावा 500 अतिरिक्त पुलिस बल लगाये गये हैं। अभियान के तहत पुलिस बल का काम सीनियर सिटीजन को दवा समेत अन्य जरूरत के सामानों को भी पहुंचाना होगा। वहीं अस्पताल में भर्ती होने में परेशानी होने पर पुलिस उनकी सहायता करेंगे. जरूरत पड़ने पर सख्ती भी बरती जायेगी।