20 लाख कोरोना जांच कराने वाले राज्यों में 15वें नंबर पर पहुंचा झारखंड, रिकवरी रेट 83.59 पर पहुंचा..

झारखंड में अब कोरोना का राहत भरा ट्रेंड देखने को मिला रहा है। बीते27 दिनों में राज्य में 38,140 नए संक्रमित मिले है, जबकि 39,617 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 31 अगस्त तक मरीजों का रिकवरी रेट 65.15 था, जो वर्तमान के राष्ट्रीय औसत 82.40 से ज्यादा 83.59 पर पहुंच गया है। राज्य में अबतक कुल 79,909 मरीजों में से 66,797 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद झारखंड, रिकवरी रेट के मामले में देश में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि,बिहार और पश्चिम बंगाल से अभी पीछे चल रहे हैं। बिहार की रिकवरी रेट 92 तो पश्चिम बंगाल की87.60 है।

दूसरी तरफ ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग की तकनीक अपनाते हुए झारखंड अब 20 लाख टेस्ट करने वाले राज्यों में 15वें स्थान पर पहुंच गया है। 26 सितंबर तक राज्य में 20.37 लाख सैंपल की जांच की गई जिसमें से 3.9 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं अन्य राज्यों में संक्रमण दर अभी काफी अधिक है। बात करें आंकड़ों की तो, महाराष्ट्र में 20.7, आंध्रप्रदेश में 12.2, कर्नाटक में 12.3, दिल्ली में 9.7 तो पश्चिम बंगाल में 8.1 है।

पिछले 24 घंटे में झारखंड में 974 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से पूर्वी सिंहभूम से 226, रांची से 214, बोकारो से 73, देवघर से 45,खूंटी से 7,धनबाद से 42, दुमका से 10,गढ़वा से 55, गिरिडीह से 9, गोड्डा से 35, गुमला से 15, हजारीबाग से 17, जामताड़ा से 27, कोडरमा से 31,लोहरदगा से 28, पलामू से 32, रामगढ़ से 14, साहेबगंज से 6, लातेहार से 1, सराईकेला से 35, सिमडेगा से 15, पश्चिमी सिंहभूम से 37 लोग शामिल हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य मेंनौ लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,909 हो गई है। कोरोना से अब तक कुल 708 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को जमशेदपुर में चार, बोकारो में दो, हजारीबाग में एक, रामगढ़ में एक और खूंटी में एक मरीज की जान गई। इस बीच 958 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे जिसमें रांची के 153 मरीज शामिल हैं।

किस जिले में कितने मरीज..
गढ़वा 1904, बोकारो 3784, पलामू 2557, हजारीबाग 3284, धनबाद 4948, गिरिडीह 3015, सिमडेगा 1515, देवघर 2332, जामताड़ा 754, दुमका 981, कोडरमा 2722, गोड्‌डा 1468, पू. सिंहभूम 12,490, प. सिंहभूम 4003, लातेहार 1404, रामगढ़ 3300, गुमला 1596, साहेबगंज में 1271,चतरा 1212, सरायकेला 2854, खूंटी 1418, पाकुड़ 680 और लोहरदगा में 1115 मरीज हैं।