झारखंड: बीते 24 घंटे में 5541 नए कोरोना मरीज मिले, 4018 हुए स्वस्थ; 124 मौतें..

झारखंड में पांच हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 5541 नए मरीज मिले। सबसे अधिक 1686 कोरोना पॉजिटिव रांची से मिले। पूर्वी सिंहभूम में 604, हजारीबाग में 400, पलामू में 315 और बोकारो में 313 नए मरीज पाए गए। वहीं राहत की बात यह है कि 4018 संक्रमित ठीक होकर घर भी लौट गए। स्वस्थ होने वालों में सबसे अधिक 934 लोग पूर्वी सिंहभूम के और 836 लोग रांची के हैं। राज्यभर में 124 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक 52 नई मौतें रांची में हुईं।

कहां मिले कितने मरीज..
रांची 1686, बोकारो 313, चतरा 52, देवघर 183, धनबाद 88, दुमका 126, पू. सिंहभूम 604, गढ़वा 119, गिरिडीह 229, गोड्डा 111, गुमला 167, हजारीबाग 400, जामताड़ा 54, कोडरमा 266,लातेहार 137, लोहरदगा 90, पाकुड़ 14, पलामू 315, रामगढ़ 221, साहिबगंज 42, सरायकेला 55, सिमडेगा 112, प. सिंहभूम 157

24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड..
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से मौत के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। सोमवार को कोरोना से 124 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यह एक दिन में झारखंड में कोरोना की वजह से मौत का अब तक का सबसे अधिक मामला है। इससे पहले 24 अप्रैल को 110 और 22 अप्रैल को 106 मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी।