झारखंड: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 7595 नए कोरोना मरीज मिले, 2377 हुए स्वस्थ; 106 मौतें..

झारखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण ने 106 लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही गुरुवार को एक साथ 7595 कोरोना संक्रमितों की पूरे राज्‍य में पहचान की गई है। कुल 73903 लोगों की कोरोना जांच की गई है। राजधानी रांची में आज सबसे अधिक 53, जमशेदपुर में 14, सिमडेगा में सात और रामगढ़ में 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं 2377 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए।

राज्य में जहां कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, वहीं इस बीच राहत की खबर यह भी है कि बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। राज्य में इस माह अबतक 18,958 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। हालांकि इस दौरान 53,155 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में नए मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से रिकवरी रेट में गिरावट आई है। राज्य में 31 मार्च तक यह दर 96.82 फीसद थी जो अब घटकर 78.89 फीसद हो गई है।

कहां मिले कितनी संक्रमित :
बोकारो – 432, चतरा – 167, देवघर – 459, धनबाद- 138, दुमका -150, पूर्वी सिंहभूम – 729, गढ़वा – 54, गिरिडीह – 77, गोड्डा – 83, गुमला – 306, हजारीबाग -1075, जामताड़ा – 157, खूंटी- 128, कोडरमा – 451, लातेहार – 108, लोहरदगा -94, पाकुड़ – 07, पलामू – 407, रामगढ़ – 542, रांची – 1467, साहिबगंज – 168, सरायकेला – 154, सिमडेगा -118 पश्चिम सिंहभूम – 134