रिम्स से फरार हुआ कोरोना संक्रमित मरीज..

रांची के रिम्स से एक मरीज के फरार होने की खबर है।उक्त मरीज को इस अस्पताल में 25 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया था। रिम्स के कोविड वार्ड में इसका इलाज चल रहा था।

दरअसल, ये मरीज बोकारो का रहने वाला है और इसको कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां सभी मरीजों को दोपहर का खाना दिया जा रहा था। इसी बीच ये मरीज वहां वार्ड से फरार पाया गया।

इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल में हर तरफ सभी ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पूरे अस्पताल की तलाशी लेने पर भी उसका पता नहीं चल पाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भागा हुआ मरीज रिम्स के ही एक अधिकारी का परिजन भी है। इसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स के डॉ सीबी शर्मा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था लेकिन अचानक ही वो फरार हो गया।