CM ने यूक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र..

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे झारखंडियों वापस लाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की स्थिति से अवगत कराया। पत्र के साथ यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की सूची भी हेमंत सोरेन ने अमित शाह को भेजी है। इस सूची में उनलोगों के पते और संपर्क नंबर भी भेजा गया है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से अनुरोध किया कि वहां फंसे झारखंड के लोगों को सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दें।

सीएम ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि यूक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों को आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति के साथ सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था करें। साथ ही इस कदम की राज्य सरकार को पूरी जानकारी उपलब्ध करायें, ताकि लगातार राज्य सरकार से संपर्क स्थापित करने वाले उनके रिश्तेदारों को सही जानकारी दे सकें। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि झारखंड में देश के करीब 20 हजार लोग फंसे हैं। इनमें कई छात्र भी हैं। इनके परिजन काफी परेशान हैं। ऐसे संकट की इस घड़ी में हमें उनलोगों तक पहुंचते हुए उनलोगों को वहां से सुरक्षित घर वापसी की हर संभव प्रयास करना चाहिए।