Headlines

सीएम हेमंत दिल्ली में सोनिया गांधी से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुलाकात करेंगे..

झारखंड की राजनीति में अटकलों का दौर तेज हो गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह हैं झारखंड मंत्रिमंडल में विभागों में फेरबदल होने की संभावनाएं। बता दे कि झारखंड मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे के मंत्री में बदलाव देखा जा सकता हैं। जिसको लेकर कई दिनों से झारखंड में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं मंगलवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम हेमंत दिल्ली में तीन दिन तक रुकेंगे जहां वह कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद इसको लेकर झारखंड के राजनीति गलियारों में चर्चा तेज हो गई हैं।

सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में खाली पड़े पद को लेकर बात कर सकते हैं। इसके साथ ही कई अहम मुद्दों पर भी बात हो सकती हैं। हालांकि अभी कुछ भी साफ नहीं है।

दरअसल झारखंड मंत्रिमंडल में एक सीट खाली है जिसको भरने को लेकर कई विचार विमर्श किए जा सकते हैं। कयास तो यह भी लगाई जा रही है कि किसी नए चेहरे को मौका दिया जा सकता हैं। हालांकि अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा।वहीं झारखंड खाद आपूर्ति मंत्री और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव भी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।

बता दे कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा कई बार रामेश्वर उरांव का जमकर विरोध किया गया। लेकिन कुछ भी असर नहीं होता देख कांग्रेस के नेताओं में नाराज़गी बढ़ गई। इस मामले पर रामेश्वर उरांव द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देने पर कांग्रेस के वरीय नेताओं ने अपने मुद्दे को आलाकमान तक पहुंचाया जिसके बाद से ही झारखंड मंत्रिमंडल में सारा मसला पैदा हो गया।