मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली के दौरे पर रवाना, स्टेक होल्डर्स मीट में होंगे शामिल..

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री छह मार्च यानी आज दिल्ली में उद्योग विभाग की ओऱ से आयोजित होने वाली स्टेक होल्डर्स मीट में शामिल होंगे| इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्टेक होल्डर्स कॉन्फ्रेंस में देश भर से आए उद्योगपतियों को झारखंड की नई औद्योगिक नीति से तथा राज्य में निवेश के अवसर से उन्हें अवगत कराएंगे। इसके अलावा वो उद्यमियों से मुलाकात कर उनसे राज्य में उद्योग की स्थापना से संबंधित नई नीति बनाने में उनकी राय लेंगे।

दरअसल राज्य सरकार झारखंड की परिस्थितियों के अनुरूप नई औद्योगिक नीति तैयार करने की की योजना बना रही है। ये नीति तैयार होने के बाद सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की जायेगी। वर्तमान की जो औद्योगिक नीति है वो राज्य में वर्ष 2016 से लागू है। इसकी कार्य अवधि 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रही है। ऐसे में हेमंत सरकार ने पुरानी नीति को अवधि विस्तार देने की बजाय अब नई नीति बनाने निर्णय किया है और इसे लेकर तैयारी की जा रही है।