खूंटी उपायुक्त के घर पहली बार हो रही छठ पूजा..
खूंटी के उपायुक्त शशि रंजन के घर पहली बार छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। उपायुक्त की मां 55 वर्षीय सीमा देवी सूर्योपासना का महापर्व छठ पर पहली बार व्रत रखेंगी और भगवान भास्कर को अर्घ्य अपर्ण करेंगी। महापर्व छठ को लेकर जिला मुख्यालय खूंटी स्थित उपायुक्त आवास पर सगे-संबंधी एकत्रित हुए हैं। इस संबंध में उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि महापर्व छठ के लिए उनकी दीदी-जीजा, भाई व उनकी पत्नी समेत कई स्वजन खूंटी पहुंचे हैं। उपायुक्त की मां पहली बार छठ व्रत कर रही है। इस दौरान वे अपने स्वजनों के साथ प्रसाद बनाने के लिए गेहूं सूखाई। शाम को खुद ही खरना का प्रसाद बनाई, उन्हें पूजा के दौरान अपने आराध्यदेव को अर्पण की और स्वयं भी ग्रहण की। मौके पर अन्य श्रद्धालुओं को खरना का प्रसाद भी वितरण किया गया।
कामंता डैम के छठ घाट में अर्पण करेंगी अर्घ्य..
उपायुक्त ने बताया कि कामंता डैम में बनाए गए छठ घाट में बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। वहीं, गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत संपन्न होगा। खूंटी के कामंता डैम में भी पहली बार छठ पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। इसके पूर्व कामंता डैम में छठ का आयोजन नहीं होता था। इसको लेकर डैम में अस्थायी छठ घाट का निर्माण कराया गया है। नगर पंचायत के कर्मी मंगलवार को सुबह से ही छठ घाट की साफ-सफाई में जुटे रहे। छठ घाट पर सुरक्षा के ²ष्टिकोण से सुरक्षा घेरा बनाया गया है।