रांची कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल, राजेश ठाकुर ने जनमत को सराहा..

लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ने झारखंड सहित पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन दिखाया और एनडीए को कड़ी टक्कर दी. जिसपर खुशी जताते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में पटाखे और मिठाइयों के साथ खुशियां मनायी.  इस दौरान राजेश ठाकुर ने जनता के प्रति आभार जताया और उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़े एग्जिट हो गए. जनता ने अपने जनादेश में हमें भरपूर समर्थन दिया और हम उनकी जनमत से पूर्ण संतुष्ट हैं. झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार जनता के जनादेश को कम आंका जा रहा था उन सारी अटकलों पर लोकसभा चुनाव के परिणाम आते ही ताला पड़ गया.  राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देश की करोड़ों जनता से मिले और उनकी परेशानियों को न केवल जानने की बसरते उसको दूर करने की तरफ भी प्रयास जारी कर दी थी. इसी का परिणाम है कि जनता ने भाजपा के अगुवाई को नकारते हुए हम पर भरोसा दिखाया और हमें भरपूर समर्थन भी दिया. राजेश ठाकुर ने ये भी कहा कि जनता ने अपने संविधान बचाने की लड़ाई खुद सामने आकर लड़ी और हमें देश की बेहतरी होने में समर्थन दिया है. भाजपा भले ही चुनाव जीत गई हो पर नैतिक रूप से उन्होंने देश की जनता का समर्थन खो दिया है क्योंकि जिस मोदी  के भरोसे पर भाजपा ये चुनाव लड़ रही थी, उसी भाजपा को जनता ने पूर्वानुमानित तरीके का समर्थन नहीं दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ अपना क्रोध दिखाया है. झारखंड में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनते ही विरोधी पार्टियां इसे गिराने का प्रयास कर रही थी. पर इसमें हर बार उन्हें नाकामी हाथ लग रही थी प्रयास किया गया, उसे भी जनता ने देखा और उसे . भाजपा के किसी भी हथकंडे से जनता अपरिचित नहीं थी. जिसका परिणाम यह रहा कि बीजेपी झारखंड में दहाई अंक तक भी प्राप्त नहीं कर सकी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *