राज्य के मरीजों को अब नहीं जाना होगा राजधानी, अपने ही जिले में होगी बड़ी से बड़ी सर्जरी….

झारखंड के मरीजों के लिए राहत की खबर है. अब छोटी-बड़ी सर्जरी के लिए उन्हें राजधानी रांची या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. राज्य सरकार ने 35.70 करोड़ रुपये की लागत से पांच मेडिकल कॉलेज—धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, पलामू और हजारीबाग—सहित सभी जिला अस्पतालों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाने की स्वीकृति दे दी…

Read More

मुर्दे खा रहे थे राशन: साहिबगंज में 4822 मृतकों के नाम पर हो रहा था अनाज का उठाव….

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुर्दों के नाम पर सरकारी राशन का उठाव हो रहा था. जिला प्रशासन को जब इस गड़बड़ी की भनक लगी तो उन्होंने इसकी जांच शुरू की. जांच के दौरान यह पता चला कि 4822 ऐसे लोगों के नाम पर जन वितरण प्रणाली…

Read More

झारखंड: फिर निजी हाथों में होगी शराब की खुदरा बिक्री, जारी हुआ नई उत्पाद नीति का ड्राफ्ट….

झारखंड सरकार राज्य में नई उत्पाद नीति लागू करने की तैयारी कर रही है. इसके तहत शराब की खुदरा बिक्री को फिर से निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में सभी शराब दुकानें झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के अधीन संचालित हो रही हैं, लेकिन अब सरकार इस व्यवस्था में…

Read More

भगवान भरोसे मरीज: झारखंड में 91 करोड़ की लागत से बने 55 अस्पताल बेकार…..

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा का एक और उदाहरण सामने आया है. राज्य के 11 जिलों में 91 करोड़ रुपये की लागत से 55 अस्पतालों का निर्माण तो किया गया, लेकिन वे या तो शुरू ही नहीं हुए या फिर इस्तेमाल के बिना जर्जर हो गए. इनमें से कई अस्पताल ऐसे स्थानों पर बना…

Read More

राज्य में बढ़ते कैंसर मामलों पर बढ़ी सतर्कता, मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज…..

झारखंड में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की सलाह पर निगरानी बढ़ा दी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है. आईसीएमआर ने राज्य में कैंसर की अनिवार्य रिपोर्टिंग की अनुशंसा की है, ताकि रोग…

Read More

रांची में सरकारी कर्मियों की पत्नियों और बेटियों ने ली मईयां योजना की राशि

मईयां सम्मान योजना के तहत किए गए सत्यापन में बड़ी अनियमितता सामने आई है। सरकारी कर्मचारियों की पत्नियों और बेटियों के खातों में योजना की राशि पहुंचने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं और पारा शिक्षकों ने भी इस योजना का लाभ उठाया है। जांच के दौरान हजारों अपात्र लाभार्थी पकड़े गए,…

Read More

झारखंड को जल्द मिलेगी 1.36 लाख करोड़ की बकाया राशि, केंद्र सरकार ने दी सहमति….

झारखंड सरकार के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. केंद्र सरकार झारखंड की 1.36 लाख करोड़ रुपये की बकाया राशि देने पर सहमत हो गई है. इस संबंध में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी से…

Read More

बिजली चोरी में हजारीबाग अव्वल, रांची दूसरे स्थान पर

झारखंड में बिजली चोरी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य भर में जनवरी 2025 में कुल 2572 मामलों में 4.37 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के अनुसार, हजारीबाग जिला बिजली चोरी के मामलों में पहले स्थान पर है, जबकि रांची जिला दूसरे स्थान पर है।…

Read More

अमेरिकी विमान से भारतीयों को बेड़ियों में बांधकर लाना देश का अपमान: सुप्रियो

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों के रूप में भारतीय नागरिकों को बेड़ियों में जकड़कर वापस भेजे जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे देश का अपमान बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। ‎Follow the Jharkhand Updates…

Read More

झारखंड में 27.88% ग्रीन राशन कार्डधारी नहीं उठा रहे मुफ्त अनाज का लाभ…..

झारखंड में गरीब और जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ग्रीन राशन कार्ड योजना चला रही है. इस योजना के तहत 6.30 लाख ग्रीन राशन कार्डधारी परिवारों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है. लेकिन, एक चौंकाने वाला तथ्य यह है कि राज्य में 27.88% लाभुक अनाज का उठाव नहीं कर रहे…

Read More
×