
झारखंड को उसका हक दिलाने के लिए अब आंदोलन होगा: सुप्रियो भट्टाचार्य का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सेना के पराक्रम को राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग कर रही है और झारखंड जैसे राज्यों की उपेक्षा कर रही…