भारत बंद का जोश किसानों से ज़्यादा विपक्षी नेताओं में दिखा..

नए कृषि कानून बिल के विरोध को लेकर किसानो ने भारत बंद का एलान किया था। इसी का पालन आज पुरे देश में किया जा रहा है। हालांकि, भारत बंद की शुरुआत आज 11 बजे से होनी थी, पर उससे पहले से ही किसानों के ज़्यादा राजनितिक दलों का प्रदर्शन आरम्भ हो गया। हाथों में बैनर लिए और नारेबाजियों की गूंज को फैलाते हुए सैकड़ों पर कई राजनितिक दलों के सदस्यों को देखा जा सकता है। देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी ही वीडियो और तस्वीरों को साझा किया जा रहा है।

जहा झारखण्ड की राजधानी में दुकानों को बंद रखा गया, वही चतरा में बंद के कारण कोयलांचल में करोड़ों के राजस्व के नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। कुछ छेत्र में अब सामान्य आवाजाही भी लोगों की शुरू हो गई है। पर इस पुरे प्रदर्शन द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े होने का मुद्दा किसानों से ज़्यादा नेताओं में नज़र आया।

बता दें, कल किसानों की दोबारा बात चीत इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से होगी। अबतक पांच दौर में विचार-विमर्श के लिए केंद्र और किसान बैठक कर चुके हैं पर अबतक बैठक बेनतीजा रही।