अब ईडी की रडार में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ?

झारखंड में ईडी भ्रष्टाचार के मामलों में एक के बाद एक कद्दावर नेताओं और अधिकारियों पर शिकंजा कस रही है। अब प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आ गई हैं। कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी के रांची जोनल आफिस में मनी लॉन्टिंग की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पुलिस से अंबा के खिलाफ दर्ज सारे एफआईआर की जानकारी मांगी थी। अंबा प्रसाद के खिलाफ जिन जिन काहों की सूची भेजी गई है वे करेडारी, बड़कागांव व कटकमदाह में दर्ज हैं। करेडारी कांड संख्या 37/18 में अंबा प्रसाद समेत पांच छह लोगों की आरोपी बनाया गया था। इस केस में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। वहीं, बड़कागांव की कार संख्या 113/21 में अबा समेत 11 नामजद पर केस दर्ज है। ईडी को बताया गया है कि इस केस की जांच हो रही है। कटकमदाग थाना का केस 96/21 में विधायक को आरोपी बनाया गया है। इसकी भी छानबीन चल रही है। कटकमदाग में ही दर्ज कोड संख्या 217/21 में विधायक समेत चार नामजद है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कांड की समीक्षा के बाद तय होगा कि ईडी किसी केस को टेकओवर करेगी या नहीं। हालांकि फिलहाल डंडी ने इनमें से किसी कांड में ईसीआईआर दर्ज नहीं किया है।

काग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने इस मामले में कहा, फिलहाल में कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दे सकती हूँ। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। ED क्या कार्रवाई कर रही है और क्यों

कर रही है इस बात की मुझे जानकारी नहीं है। जब कोई नोटिस या लिखित आदेश मिलेगा तब देखा जाएगा।”

बता दें, बड़कागांव से कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद का नाम अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। उनके माता और पिता दोनों इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। कफन सत्याग्रह के दौरान जब अंबा प्रसाद के मां-बाप को जेल भेज दिया गया तो उनकी सियासी पारी की शुरुआत हुई थीं। कहा जाता है कि राहुल गांधी के कहने पर जंबा प्रसाद ने UPSC की तैयारी छोड़कर सक्रिय राजनीति शुरू की थी।