
झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का राष्ट्रीय सम्मान: निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति ने के. रवि कुमार को किया सम्मानित
झारखंड को पहली बार निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर “बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट” का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को इस सम्मान से नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया।…