
केंद्रीय कैबिनेट ने तीन नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, चार राज्यों को मिलेगा फायदा….
केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को देश के चार राज्यों—झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़—को कवर करने वाली तीन प्रमुख रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी. इन परियोजनाओं के लिए लगभग 6,456 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. इन परियोजनाओं में नयी रेल लाइनें बिछाने के साथ-साथ…