साहिबगंज में गंगा तट पर मिटटी कटाव रोकने हेतु 8.14 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति..

झारखण्ड राज्य सरकार ने साहिबगंज जिला के अंतर्गत आनेवाली गंगा नदी तट पर स्थित शोभापुर गांव में होनेवाले लैंड स्लाइड के संरक्षण कार्य को मंजूरी दे दी है | शोभापुर गांव में होनेवाले लैंड स्लाइड के संरक्षण का यह कार्य लगभग 300 मी.लंबाई में होगा | इस योजना के निर्माण में कुल 8.14 करोड़ राशि (8,14,42000) खर्च की जाएगी | आपको बता दें कि यह कार्य की ज़िम्मेदारी देवघर के जल संसाधन विभाग द्वारा किया जायेगा |

दरअसल बारिश के मौसम में गंगा नदी के पानी बढ़ जाने से मिटटी कटाव का खतरा बढ़ जाता है | इसीलिए इस निर्माण से मिटटी के कटाव को रोका जायेगा | पिछले साल 3 दिसंबर को संपन्न राज्य तकनीकी सलाहकार समिति द्वारा की गयी अनुशंसा के तहत इसकी सहमति दी गयी है |

इस योजना के तहत नायलॉन क्रैट ,सैंड फिलिंग ,जिओटेक्सटाईल फ़िल्टर ,व शीट पीलिंग का कार्य कराया जायेगा | इस प्रस्तावित कार्य को गंगा पंप नहर प्रमंडल, साहिबगंज द्वारा कराया जायेगा | मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, देवघर इसके नियंत्री पदाधिकारी होंगे | साथ ही , प्रस्तावित कार्य को 2021-22 में पूरा कराया जायेगा |