झारखंड में आम जनता की जेब पर एक और मार, LPG गैस सिलेंडर के बढ़े दाम..

रांची: कोरोना के कारण पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता के पॉकेट पर और भार बढ़ने वाला है। सब्जी, पेट्रोल, डीजल, कुकिंग ऑयल के बाद अब LPG गैस सिलेंडर का दाम भी बढ़ गया है। गैस सिलेंडर का दाम 25.5 रूपये और महंगा हो गया है। रांची के उपभोक्ताओं को अब इसके लिए प्रति सिलेंडर 892 रुपए खर्च करने होंगे।

बता दे कि गैस सिलेंडर की कीमत में मार्च में ही बढ़ोतरी हुई थी। उस समय सिलेंडर की कीमत बढ़कर 866.50 रूपये हुई थी। ठीक तीन महीने बाद तेल कंपनियों की ओर से कीमत में फिर से वृद्धि की गई है। व्यवसायिक प्रयोग के LPG सिलेंडर की कीमत अब 1675 रूपये हो गई है जो पहले 1592 रूपये थी। व्यवसायिक सिलेंडर में 86 रूपये की उछाल आई है।

हजारीबाग में घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमत बाकी जगहों से दो रूपये ज्यादा है। हजारीबाग में गैस सिलेंडर की कीमत 894 रूपये होगी। इसके अलावा बोकारो, देवघर, धनबाद, गिरिडीह और डाल्टेनगंज में 14.3 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 892 रूपये है। वहीं 19 किलोग्राम के व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत राज्यभर में एक समान 1674 रुपए हैं। रांची में इसकी कीमत बाकी जगह से एक रूपये ज्यादा है।

जमशेदपुर में घरेलू प्रयोग के सिलेंडर की कीमत 874.50 रूपये है। पिछली बार इसकी कीमत 849 रूपये थी। आईओएल के अधिकारी के मुताबिक जमशेदपुर में LPG का बॉटलिंग प्लांट है। इस कारण से वहां इसकी डिलीवरी में परिवहन खर्च कम बैठता है।