रांची में अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26: 22 अगस्त से 4 सितंबर तक, झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका एक बार फिर आया है। सेना भर्ती कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक खेलगांव स्टेडियम, रांची में किया जाएगा। यह रैली विशेष रूप से झारखंड के मूल निवासी युवाओं के लिए है।

किन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित पदों के लिए चयन किया जाएगा:

  • अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
  • अग्निवीर (तकनीकी)
  • अग्निवीर (क्लर्क)
  • अग्निवीर (ट्रेड्समैन – 8वीं/10वीं पास)

उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 8वीं, 10वीं या 12वीं पास शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।

एडमिट कार्ड जारी

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पंजीकृत ईमेल पर भेज दिए गए हैं। इन्हें www.joinindianarmy.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

📌 बिना रंगीन एडमिट कार्ड किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

रैली में सुबह 4 बजे से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिनमें मेडिकल सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था और विश्राम क्षेत्र शामिल हैं।

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड में परेशानी हो तो उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, मेन रोड (ओवर ब्रिज), रांची में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

डीसी की अपील

रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने युवाओं से पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ रैली में शामिल होने की अपील की है।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थियों को एंड्रॉयड फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।
  • चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी है।
  • किसी भी दलाल या फर्जी व्यक्ति से सावधान रहें।
  • भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×