रांची निबंधन कार्यालय में 2 दिन से लिंक फेल, अटके पड़े हैं रजिस्ट्री के काम..

झारखंड की राजधानी रांची में कचहरी परिसर स्थित निबंधन कार्यालय में पिछले कुछ दिनों से लिंक फेल होने की लगातार शिकायतें आ रही थी। मुख्या रूप से पिछले दो दिनों में ये समस्या और संगीन हो गयी। लोग ज़मीन की रजिस्ट्री करवाने जाते और घंटो इंतज़ार करने के बाद हताश हो कर लौट आते। इतने पर भी सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा।

मंगलवार को जैसे ही कार्यालय का कामकाज शुरू हुआ, वैसे ही लिंक फेल हो गया। रह रह कर लिंक आ रहा था लेकिन रजिस्ट्री का काम न हो सका। रजिस्ट्री करवाने आये लोगों में से अधिकतर लोग ऐसे थे जो दफ्तर से अवकाश ले कर निबंधन कार्यालय पहुंचे थे लेकिन बिना रजिस्ट्री करवाए लौटने पर मजबूर हो गए। गौरतलब है की उन्हें अब दोबारा दफ्तर से छुट्टी ले कर आना होगा।

निबंधन कार्यालय कर्मचारी संजय गुप्ता का कहना है की धुर्वा स्थित डाटा सेंटर में गड़बड़ी होने की वजह से बार बार लिंक फेल हो रहा है और उन्होंने इस बात को भी स्वीकारा की इस वजह से आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ये भी बताया की उच्चस्तरीय अधिकारियों द्वारा ही इस समस्या का समुचित समाधान मुमकिन है। यह समस्या अब आम हो गयी है। गौरतलब है की आम लोगों की इस समस्या के प्रति उच्चाधिकारी गंभीर नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×