JAC Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे होगा जारी, ऐसे करें चेक

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कल, 27 मई 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर चेक कर सकेंगे।

कैसे करें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक?

  1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।

  2. होमपेज पर ‘Latest News’ सेक्शन में जाएं।

  3. ‘Jharkhand 10th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके लॉगिन करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट भी कर सकते हैं।

इस बार भी अच्छा रिजल्ट रहने की उम्मीद

पिछले साल 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 90.39% रहा था। कुल 3,78,398 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इस बार भी छात्रों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

परीक्षा का आयोजन

झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा भी इन्हीं तिथियों में आयोजित की गई थी। हालांकि, 12वीं का रिजल्ट अभी घोषित नहीं किया गया है।

रिजल्ट जारी करने के मौके पर विशेष अतिथि

रिजल्ट जारी होने के अवसर पर झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

8वीं और 9वीं के नतीजे पहले ही घोषित

झारखंड बोर्ड ने 8वीं और 9वीं कक्षा के नतीजे पहले ही जारी कर दिए हैं। अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें 10वीं और 12वीं के परिणामों पर टिकी हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपने रोल नंबर पहले से तैयार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×