बोकारो, झारखंड – 21 अप्रैल 2025: बोकारो जिले के जरुवा घाटी स्थित लुगू पहाड़ पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भारी मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन में लगभग आधा दर्जन माओवादियों के मारे जाने की संभावना है।
सोमवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। लुगू पहाड़ का यह इलाका माओवादी गतिविधियों का गढ़ माना जाता है, जहां फायरिंग काफी देर तक चलती रही।
सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है और माओवादियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, मारे गए माओवादियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और अतिरिक्त बल भी भेजा गया है ताकि मुठभेड़ को सुरक्षित और सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके।
यह अभियान झारखंड में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह एक developing खबर है। आगे की जानकारी अपडेट की जाएगी।