Headlines

झारखंड में आज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य के लगभग डेढ़ दर्जन जिलों के लिए आंधी और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में बताया गया है कि कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, साथ ही गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Follow the Jharkhand Updates channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VafHItD1SWsuSX7xQA3P

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और कर्नाटक से मध्य प्रदेश तक बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रहा है। इन मौसमीय प्रभावों के चलते राज्य के कई हिस्सों में असामान्य परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

जिन जिलों में असर की संभावना है, उनमें शामिल हैं:
रांची, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा और देवघर।

इधर, पिछले 24 घंटों में भी राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा गया। कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं तेज हवाओं का अनुभव किया गया, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।

सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर ना रहें, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×